बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक शातिर आरोपी को शुक्रवार को गांव जटपुरा दूध प्लांट के पास गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान गौरव पुत्र मनवीर निवासी गांव बनवारीपुर घूंघरावली थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी दबोचा
0
5
RELATED ARTICLES


