बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस ने ई-कॉमर्स के नाम पर माल बेचकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र संतोष कुमार मूल निवासी मौहल्ला सराय बैरूनी कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर। (हाल निवासी मौहल्ला चौधरी खेल कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन मे जनपद बुलन्दशहर मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना डिबाई पुलिस को एनसीआरपी (NCRP) के प्रतिबिम्ब (PRATIBIMB) पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के आधार पर आरोपी के मोबाइल नंबर के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से कुल 05 साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कोलकाता से दर्ज शिकायतें सम्मिलित हैं। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से लकड़ी की मूर्तियां बेचने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करने के बाद उन्हे मूर्ति नही भेजता था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना डिबाई पर मु0अ0सं0 514/2026 धारा 318 (4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
ई-कॉमर्स के नाम पर माल बेचकर साइबर धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


