बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने शुक्रवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से भिन्न-भिन्न कंपनी के 11 मोबाइल बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरदीन पुत्र फराहिम निवासी मौहल्ला लाल दरवाजा मस्जिद के पास कस्बा व थाना शिकारपुर बुलन्दशहर (हाल निवासी – मौहल्ला चौहट्टा सलीम कस्बा व थाना खुर्जानगर) तथा रिजवान पुत्र फजलू रहमान निवासी मौहल्ला सराय अल्लो कस्बा व थाना खुर्जानगर बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित राकेश कुमार शर्मा अधिकृत प्रतिनिधि इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 07 जुलाई 2026 को थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी गयी कि यानी मैसर्स इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का कार्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में स्थित हैं तथा कम्पनी पूरे भारत में ई-कार्ट (E-KART) लजिस्टिक्स ब्रांड के नाम से स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, सभी प्रकार के परिवहन सेवाओं के प्रबंधन तथा कूरियर सेवाओं का व्यवसाय करती हैं इसके लिए कम्पनी द्वारा पूरे भारत में वितरण केन्द्र/वेयरहाउस/डिलीवरी हब बनाये गये हैं। कम्पनी द्वारा जांच करने पर ज्ञात हुआ हैं कि दिसम्बर 2025 से फरवरी 2026 के मध्य कम्पनी के खुर्जा हब से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में मोबाइल फोन चोरी किये गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं – 735/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी के भिन्न-भिन्न कंपनी के 11 मोबाइल फोनों के साथ दो चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


