Friday, July 10, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत

सिकंदराबाद: ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु रूप से संचालित करा दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments