Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशिक्षक ने वलीपुरा नहर में लगाई छलांग, जांच जारी

शिक्षक ने वलीपुरा नहर में लगाई छलांग, जांच जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की वलीपुर नहर के किनारे एक शिक्षक ने बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नहर किनारे खड़ी बाइक व पड़े फोन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मोबाइल पर परिजनों का फोन आने पर उन्हें मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने बताया कि मामला गुरुवार की रात करीब आठ बजे का है। डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई की। एक व्यक्ति ने वलीपुर नहर में छलांग लगा दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नहर किनारे खड़ी बाइक व व्यक्ति के फोन को कब्जे में ले लिया। मोबाइल पर कॉल आने पर मामले से परिजनों का अवगत कराया तथा नहर में कूदे व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय राजेंद्र नगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। व्यक्ति एक सरकारी शिक्षक है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि गोताखोरों की टीम नहर में युवक की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments