Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरनहर में फाटक के पास मिला एक अज्ञात शव

नहर में फाटक के पास मिला एक अज्ञात शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र स्थित पलड़ा झाल नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी का कहना है कि डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई की। पलड़ा झाल नहर में फाटक के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष थी। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments