बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के सिकंदराबाद मार्ग पर एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी इस दौरान ई-रिक्शा पलट गई और उसमे बैठे दो युवक दब गए। घायल एक युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि मोहल्ला रामनगर के रहने वाले राजीव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सिकंदराबाद की ओर से आ रही एक कार ने गांव देवली के निकट ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके कारण वह पलट गई। ई-रिक्शा में भतीजा हिमांशु व उसका दोस्त बोबीत बैठा हुआ था। ई-रिक्शा पलटने से यह दोनों दब गए। जिन्हें गंभीर चोटे आई हैं। हिमांशु को नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया है। मौके से कार चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, दो घायल
0
127
Previous article
RELATED ARTICLES


