Monday, October 19, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर: उर्वरक के 693 कट्टे गायब, 39.91 लाख रुपये के गबन की...

बुलंदशहर: उर्वरक के 693 कट्टे गायब, 39.91 लाख रुपये के गबन की आशंका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में उर्वरक के स्टॉक में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। पीसीएफ के तीन गोदामों से उर्वरक के 693 कट्टे गायब मिले हैं। इनकी कीमत करीब 39 लाख 91 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में गबन की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ज्वारखेड़ा, सिकंदराबाद और गुलावठी स्थित पीसीएफ के गोदामों में स्टॉक की जांच के दौरान यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक के कट्टों की कमी सामने आई है। इससे पहले 10 मई को भी 1575 बोरे गायब होने की पुष्टि हुई थी। लगातार सामने आ रही इन अनियमितताओं के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments