बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के पौटा नहर पुल पुलिस चेक पोस्ट पर बंदरों का आतंक जबरदस्त बना हुआ है। इस चौराहे पर पैदल और दो पहिया वाहन चालकों का आना-जाना मुहाल कर रखा है। एक साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सामान देखते ही झपट्टा मारकर घायल कर देते हैं। यहां चौराहे पर रोजाना घटनाएं होती रहती हैं। इन बंदरों से जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, किसान भी परेशान हैं। यह बंदर किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस जटिल समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बंदरों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल, कब लेंगे अधिकारी मामले का संज्ञान?
0
6
RELATED ARTICLES


