Wednesday, July 15, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर गाजियाबाद निवासी दंपती ने कार में निगला सल्फास,...

सिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर गाजियाबाद निवासी दंपती ने कार में निगला सल्फास, हालत गंभीर


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद गुलावठी रोड पर मंगलवार को एक संदिग्ध घटना सामने आई, जहां गाजियाबाद के रहने वाले एक दंपती अपनी कार में अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, दंपती की पहचान 28 वर्षीय संदीप और 25 वर्षीय तान्या के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित राहुल विहार के निवासी हैं। बताया गया कि मंगलवार सुबह दोनों अपने घर से कार लेकर निकले थे। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि गुलावठी रोड पर मंडावरा गांव के पास चलते समय दोनों ने किसी कारणवश सल्फास का सेवन कर लिया, जिससे वे अचेत हो गए। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई और सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को कार से बाहर निकालकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे क्षतिग्रस्त कार की सूचना मिली थी। मौके पर कार के अंदर दोनों अचेत मिले। ड्राइवर साइड का एयरबैग खुला हुआ था, लेकिन दोनों के शरीर पर दुर्घटना से गंभीर चोट के निशान नहीं थे। कार से सल्फास का पैकेट भी बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया सल्फास खाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments