Thursday, July 16, 2026
Homeचारा लेने गई महिला पर एक व्यक्ति ने के चाकू से वार...

चारा लेने गई महिला पर एक व्यक्ति ने के चाकू से वार कर महिला को किया घायल, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव रंधोरा में चारा लेने गई एक महिला पर थाना छतारी क्षेत्र के गांव बरहमपुर के रहने वाले युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि उदयवीर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मामला सोमवार की सुबह का है। जब उनकी भाभी प्रेमवती खेतों पर चारा लेने गई थी। थाना छतारी क्षेत्र के गांव बरहमपुर निवासी जितेंद्र गांव बटटारी में बम्बे की पुलिया के पास पहले से ही मौजूद थे। उसने उनकी भाभी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया जिससे वह घायल हो गई। सूचना पाकर उदयवीर सिंह अपने भाभी को देखने के लिए जंगल पहुंचा और भाभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments