बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने डॉ. दीक्षित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित रविवार रात रेलवे रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा निवासी गौतम देव शर्मा और विवेक शर्मा सहित तीन लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब डॉ. दीक्षित ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
डॉ. प्रदीप दीक्षित ने घटना की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदराबाद: मैरिज होम में नगर पालिका अध्यक्ष से अभद्रता, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


