Wednesday, July 15, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरनाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पूर्व सभासद के पुत्र...

नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार आरोपियों पर नाबालिग को बहलाकर ले जाया गया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि नगर के एक पूर्व सभासद का पुत्र अपने तीन साथियों के साथ उनकी पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले गया है। इस दौरान सभी आरोपी कार में सवार थे। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में पूर्व सभासद के पुत्र समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments