बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। अन्य जिलों से बुलंदशहर जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार आ रहे हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर के कुल 15 निवासियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इन सभी मरीजों के ठीक होने की खबर मिली है।
आपको बता दें कि जिले के कई लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा जैसे शहरों में नौकरी करते हैं। शासन ने तीन दिन पहले बुलंदशहर के 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की थी। यह सभी गौतमबुद्धनगर, दिल्ली और गाजियाबाद में संक्रमित हुए थे। नई अपडेट के अनुसार, अनूपशहर के दो, बुलंदशहर और अगौता का एक-एक मरीज संक्रमित पाया गया। वहीं गुलावठी की एक महिला आगरा में स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिली। विभाग ने संपर्क करने पर बताया कि सभी मरीज ठीक हो चुके है। सीएमओं डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि दूसरे जिलों से स्वाइन फ्लू के 15 मामले अब तक शिफ्ट होकर आए हैं। यह सभी ठीक हो चुके हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में इंतजाम किए जा चुके हैं।
बुलंदशहर: अन्य जिलों से आ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज
RELATED ARTICLES


