Wednesday, July 15, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: विवाहिता ने हापुड़ जिले निवासी पति व सास पर लगाए उत्पीड़न...

खुर्जा: विवाहिता ने हापुड़ जिले निवासी पति व सास पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने हापुड़ जिले के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेरवाली कोठी निवासी पति अंकित व सास सरोज देवी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। खुर्जा नगर की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति व सास पर मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर के एक मोहल्ले के रहने वाली विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 जनवरी 2025 को अंकित पुत्र मुकेश ठाकुर निवासी मोहल्ला शेरवाली कोठी, शिवपुरी थाना हापुड़ नगर के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजनों ने शादी में पांच लाख रूपए खर्च किए थे। शादी में किए गए खर्च से पति अंकित पुत्र मुकेश ठाकुर व सास सरोज देवी ना खुश थे और शादी के बाद से ही विवाहिता को पति अंकित व सास सरोज देवी आए दिन गंदी-गंदी गालियां देते थे। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालीजन का कहना है कि तू मायके में रहे। यहां तेरा कोई काम नहीं है और सास सरोज देवी विवाहिता को उसके पति अंकित के साथ उठने-बैठने पर भी रोक लगती है। विवाहिता द्वारा विरोध करने पर तरह-तरह के ताने देकर मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। 1 जून 2025 को पति अंकित व सास सरोज देवी विवाहिता को मायके छोड़कर आ गए और उन्होंने विवाहिता से कहा कि घर मत आना। वरना जान से मार देंगे। इसके बाद विवाहिता ने जब अपने पति को कई बार फोन किया तो उसके द्वारा फोन का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विवाहिता थाने पहुंची और मामले में पति अंकित पुत्र मुकेश ठाकुर तथा सास सरोज देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments