Thursday, July 16, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरनिर्माणाधीन मकान से हजारों का सामान चोरी

निर्माणाधीन मकान से हजारों का सामान चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत का वायरिंग का सामान और निर्माण कार्य में प्रयुक्त मशीन चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब परिजनों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। वही पीड़ित पक्ष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव सांखनी के रहने वाले दिलीप सक्सेना अहार बाईपास पर किराना की दुकान चलाते हैं। उनका मोहल्ला मैमरान में नया मकान बन रहा है। मंगलवार रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखा वायरिंग के तार के चार बंडल, ग्राइंडर मशीन, तार कटर समेत मिस्त्री के अन्य उपकरण व निर्माण सामग्री चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह दिल्ली में निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखा और सामान गायब देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। सीओ भरत सिंह सोनकर ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments