बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के पहासू- अहमदगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर टेंपो के आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव जिराजपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी 40 वर्षीय पत्नी उषा मंगलवार को कस्बा अहमदगढ़ बाजार घर का सामान खरीदने के लिए गई थी। शाम करीब पांच बजे वह टेंपो से घर लौट रही थीं। पहासू-अहमदगढ़ मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टैंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर व टेंपो की हुई आमने-सामने की भिड़ंत, एक महिला की मौत
RELATED ARTICLES


