बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में देर रात अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर दौड़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे न केवल राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि सड़क सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने थाना जहांगीराबाद प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर: अंधेरे में दौड़ रहे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES


