बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस शुक्रवार को दो घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, कोलकाता से चलकर कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल एक घंटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची।
दो घंटे देरी से आई आम्रपाली एक्सप्रेस
RELATED ARTICLES


