बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में औरंगाबाद के जहांगीराबाद रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने 11 KV विद्युत लाइन के पोल को टक्कर मार दी। इस घटना के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना कि सूचना विद्युत विभाग को दी।
सूचना पाकर विद्युत विभाग के जेई टीम के साथ मौके पर पहुंचें। विद्युत विभाग के जेई ने बताया कि 11 KV का पोल टूटने से जहांगीराबाद रोड और आस पास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत का कार्य चालू कर दिया ताकि जल्दी से जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल कि जा सके।
अज्ञात वहान ने विद्युत पोल में मारी टककर
RELATED ARTICLES


