बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र में बंदरों के आतंक के चलते छत पर सो रहे 26 वर्षीय युवक की बंदरों से बचने के प्रयास में दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर चोटें लग गईं। अलीगढ़ में उपचार के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, डिबाई के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी सुरेश चंद्र का बेटा 26 वर्षीय आकाश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे आकाश मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बंदरों से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आकाश को तत्काल भीमपुर दोराहे स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार शाम आकाश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बंदरों से बचने के लिए छत से गिरा युवक, उपचार के दौरान मौत
RELATED ARTICLES


