बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मिशन-2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ प्रबंधन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के टिप्स दिए।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विपक्ष कभी नहीं चाहता था कि राम मंदिर बने। विपक्षी दल सनातन विरोधी सोच रखते हैं और लगातार आस्था के मुद्दों पर राजनीति करते रहे हैं।” सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा मिशन-2027 में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना
RELATED ARTICLES


