Wednesday, July 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरदबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ दबंग एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है। जब यमुनापुरम कॉलोनी में कुछ दबंगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। पास खड़े लोगों ने यह दृश्य अपने कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments