Thursday, July 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: हज-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई...

बुलंदशहर: हज-2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आजमीन-ए-हज को बड़ी राहत दी है। समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई 2026 कर दी है। यह निर्णय अधिक से अधिक इच्छुक यात्रियों को आवेदन का अवसर देने के लिए लिया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेंद्र राजपूत तथा जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रभारी प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 24 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज-2027 के लिए डिजिटल रैंडम चयन 30 जुलाई को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments