बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के पहासू मार्ग निवासी सुनीता पत्नी निरवेश के खाते से दस हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला के मोबाइल पर आए एसएमएस के बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पास फोन कर खुद को ऑनलाइन कंपनी का कर्मी बताया और घरेलु सामान सस्ते में उपलब्ध कराने का लालच दिया। ठग में महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। महिला जब ठग की बातों में आ गई और आधार कार्ड का नंबर व खाते की अन्य जानकारी उसे दे दी। साथ ही मोबाइल पर आया ओटीपी भी बता दिया जिसके कुछ देर बाद महिला के खाते से दस हजार निकाल लिए गए। कुछ देर बाद सुनीता ने उस नंबर पर दुबारा संपर्क किया तो नंबर बंद जा रहा था। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराकर रूपये वापस करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर ठग ने ऑनलाइन के माध्यम से घरेलू सामान सस्ते में उपलब्ध कराने का लालच देकर ठगे दस हजार रूपए
RELATED ARTICLES


