Friday, November 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: जूस की दुकान में लाखों की चोरी, ताला-शटर तोड़कर 6 लाख...

खुर्जा: जूस की दुकान में लाखों की चोरी, ताला-शटर तोड़कर 6 लाख रुपये उड़ाए


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में चोरों ने जूस की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान का ताला और शटर तोड़कर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि मामला खुर्जा नगर के मुंडाखेड़ा चौराहे स्थित मुबीन जूस कॉर्नर का है। बताया गया कि चोरों ने रात के समय दुकान का ताला और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 6 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान मालिक मुबीन दुकान पर पहुंचे तो टूटे हुए ताले और शटर को देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।

क्या आरसीटी कराने से आपके दांत कमजोर होते हैं? बिल्कुल नहीं, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments