बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। निकाह की रस्म के दौरान बराती आपस में भिड़ गए। मैरिज होम में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। अचानक हुई मारपीट से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का है, जहां गाजियाबाद से बारात आई थी। बताया जा रहा है कि निकाह की रस्म के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शादी समारोह अखाड़े में तब्दील हो गया। मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बरातियों के बीच मारपीट और कुर्सियां चलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241



