बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई स्थित राजघाट में शुक्रवार को गंगा घाट के जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से घाट किनारे के दुकानदारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण घाट की सीढ़ियां डूब गई है।
आपको बता दें कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ा है। पुलिस ने घाट किनारे लगे दुकानदारों से दुकानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील की है। वहीं श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। मछुआरों और नविको को भी नदी में न जाने से मना किया है।
गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि, घाट की डूबी सीढ़ियां
RELATED ARTICLES


