बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी से सस्ते दामों पर सोलर पैनल दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इमलिया निवासी नितिन कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जयपुर (राजस्थान) निवासी अंकुर गोयल और तनु सैनी ने जून 2026 में उनसे संपर्क कर कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने को कहा। भरोसा दिलाने पर उन्होंने आरोपियों के बताए खाते में एक लाख ट्रांसफर कर दिए।
पीड़ित के मुताबिक, 6 जुलाई को जब उन्होंने अपने व्यक्ति को बताए गए पते पर माल लेने भेजा तो वहां पहुंचने पर मकान पर ताला लगा मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सस्ते सोलर पैनल का झांसा देकर व्यापारी से एक लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


