Friday, July 24, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगलत इंजेक्शन लगने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में...

गलत इंजेक्शन लगने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में गलत इंजेक्शन से 11 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। मामले में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है और ना ही बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया।
आपको बता दें कि अनूपशहर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मऊ के रहने वाले मुकेश कुमार के 11 वर्षीय पुत्र सचिन को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिजन बच्चे को गांव शेरपुर के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए जहां झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हालत काफी बिगड़ने लगी तो परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जब इमरजेंसी स्टाफ ने परिजनों से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने गलत इंजेक्शन देने की बात कही। मामले को सीएमओ ने संज्ञान में लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments