बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ईडी ने गांव राजा रामपुर में स्थित संतोष वेयरहाउसिंग लिमिटेड पर छापामार कार्रवाई की। ई डी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों , लैपटॉप, मोबाइल आदि तलाश रही है।
सूत्रों ने बताया है कि बुलंदशहर के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी ईडी की तलाशी का अभियान जारी है। ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई की उस FIR से जुड़ी है जिसमें बैंकों के कंसोर्टीयम के साथ करीब 450 करोड रुपए की बैंक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ई डी वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है । सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद है।
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संतोष वेयरहाउसिंग पर ईडी का छापा
RELATED ARTICLES


