Friday, July 24, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबैंक के सामने मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने कराई शिनाख्त

बैंक के सामने मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने कराई शिनाख्त


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक शाखा के सामने एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के परिजनों का पता लगाया।
चौकी प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान 53 वर्षीय सुंदरलाल पुत्र नत्थुलाल के रूप में हुई, जिसकी पहचान उसके भतीजे अंकित ने की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुंदरलाल शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments