बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ रवि के नेतृत्व में मोहल्ला अंसारियान व शेखवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 11 उपभोक्ताओं के घरों पर कुल 23 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी से बचें ताकि कानूनी कार्रवाई और जुमनि से बचा जा सके।
11 उपभोक्ताओं के घरों से 23 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


