बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की खुर्जा तहसील के गांव धरारी में शुक्रवार सुबह बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक पशु की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, मामला शुक्रवार की सुबह का है। किसान विकास का पशु गांव में एक बिजली के पोल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल नीचे से टूटा हुआ है और उसके तार पोल से सटे हुए हैं, जिसके कारण उसमें लगातार करंट उतरता रहता है। जैसे ही पशु पोल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर पोल और करंट उतरने की समस्या की जानकारी पहले भी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल को तत्काल बदलने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
करंट की चपेट में आने से पशु की मौत
RELATED ARTICLES


