बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम 5:00 बजे पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा झांझर रोड पर सीकरी गांव के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसने बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया और बदमाश के दोनों पैर में गोली लग गई। पुलिस ने अलीगढ़ जनपद के गभाना थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी कुश चौधरी पुत्र इंद्रपाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जो खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित अपहरण और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर 50000 का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं।
एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, घायलअवस्था में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


