Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: घर के पास मिला फैक्टरी कर्मी का शव

सिकंदराबाद: घर के पास मिला फैक्टरी कर्मी का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत एक फैक्टरी कर्मचारी का शव शनिवार सुबह घर के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के फतेहपुर गांव निवासी 62 वर्षीय धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि उनके बेटे राकेश ने बताया कि धर्मपाल सिंह सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर पर कार्यरत थे और तेज सिंह कॉलोनी में अपनी बेटी नीलम के पास रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन शनिवार सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं, सभी शादीशुदा हैं। दोनों बेटे गांव में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि धर्मपाल सिंह शराब पीने के आदी थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments