Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को जेवर रोड गांव मुकुंदगढ़ी रोड के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से पुलिस को चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को वर्ष 2026 में थाना कालकाजी (जनपद साउथ दिल्ली, दिल्ली) क्षेत्र के अंतर्गत से चोरी की गई थी जिसके संबंध में थाना कालकाजी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ बोस पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव जौली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments