बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सावन कावड़ यात्रा के मद्देनजर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) तैयारियां तेज कर दी है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कावड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर जाकर विद्युत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बिजली के खंभों पर पॉलिथीन लपेटने व ट्रांसफार्मर की फेंसिंग करने समेत अन्य कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि रवीश गुप्ता ने कहा कि कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्मेलन स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और रात में किसी भी लोकल फॉल्ट को तत्काल ठीक करने के लिए तकनीकी दल 24 घंटे तैनात रहे। उन्होंने बुलंदशहर के प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महाराज जी मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का भी अवलोकन किया। कावड़ मार्गों और आयोजन स्थलों पर मांग उठाते ही टेंपरेरी कनेक्शन अभिलंब जारी करने के निर्देश दिए गए।
कांवड़ मार्गों व प्रमुख स्थलों का विद्युत विभाग ने किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


