बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में तालाब में घूम रहे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा ही सवालों के घेरे में आ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मगरमच्छ पिंजरे में पहुंचा, उसमें रखे गए शिकार को खाया और बिना पकड़े ही वहां से निकल गया।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन पिंजरे की व्यवस्था ऐसी रही कि मगरमच्छ शिकार खाने के बाद आसानी से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
तालाब में लगाए पिंजरे को चकमा देकर शिकार खाकर फरार हुआ मगरमच्छ, वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


