बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने बुलंदशहर दौरे के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और फिल्मी मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंध, ओटीटी प्लेटफॉर्म, अश्लील कंटेंट, फिल्म इंडस्ट्री, पेपर लीक और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयानों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भारत-पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर बिंदु दारा सिंह ने कहा, “हम तो चाहते हैं कि शांति हो, लेकिन व्यापार और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकता।”
ओटीटी प्लेटफॉर्म और अश्लील कंटेंट पर उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों पर सेंसर बोर्ड का नियंत्रण होता था, लेकिन अब यह चुनौतीपूर्ण हो गया है। उनके मुताबिक, मोबाइल फोन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते चलन की वजह से ऐसी सामग्री अधिक देखने को मिल रही है।
फिल्म इंडस्ट्री की स्थिति पर उन्होंने कहा कि फिल्में बनाना बहुत महंगा हो गया है और लोग सिनेमाघरों तक कम पहुंच रहे हैं, इसलिए अच्छी फिल्मों की संख्या भी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि जो कलाकार अपनी पहचान बना लेता है, उसका कर्तव्य है कि वह समाज के सामने अच्छी और सकारात्मक चीजें पेश करे।
पेपर लीक के मुद्दे पर बिंदु दारा सिंह ने कहा कि हम बचपन से पेपर लीक की घटनाएं देखते आए हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे भविष्य में पेपर लीक की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रिंटेड प्रश्नपत्रों की जगह ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली लागू की जानी चाहिए।
बुलंदशहर पहुंचे अभिनेता बिंदु दारा सिंह, भारत-पाक, OTT, पेपर लीक व नसीरुद्दीन शाह पर खुलकर बोले
RELATED ARTICLES


