बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को सन्तपुरा गंगनहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो लाख रूपए कीमत के सात किलोग्राम अवैध गांजा व घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ साकिब पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कलां थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर तथा आसिफ पुत्र मतलूब निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कलां थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
दो लाख रूपए कीमत के अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


