बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बैट्रा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 15 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत प्रशान्त इन्टर प्राइजेज फैक्ट्री से बैट्रा चोरी किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0स0 551/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र मौहम्मदीन निवासी रोडवेज बस स्टैण्ड के पीछे आनन्द विहार कालोनी न्यू साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर व प्रमोद पुत्र शंकर निवासी रोडवेज बस स्टैण्ड के पीछे आनन्द विहार कालोनी न्यू साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
चोरी के बैट्रा समेत दो गिरफ्तार
0
22
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


