बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद में रविवार की रात टाउन थर्ड फीडर की एबीसी केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने से टाउन थर्ड फीडर की एबीसी केबल से जुड़े लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे यहाँ के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) आकाश वर्मा ने बताया कि ठेके वाले ट्रांसफार्मर पर एबीसी केवल जोड़ने का काम किया गया और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
एबीसी केबल में लगी आग
RELATED ARTICLES


