बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अलीगढ़ अनूपशहर नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में दोनों बाइकें के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना छतारी क्षेत्र के चौढेरा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दो युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया मृत्युको की पहचान अमन उर्फ छोटू पुत्र इंद्रजीत निवासी सुनामी थाना गोधा अलीगढ़ व इंस्पेक्टर पुत्र गुलाब सिंह निवासी बाजिदपुर थाना नारखी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रशांत पुत्र कल्याण सिंह निवासी सुनामी गोधा अलीगढ़ व नासिर पुत्र गुलाब सिंह निवासी बाजिदपुर नारखी फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। और तहरीर प्राप्त होने पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत व दो घायल
RELATED ARTICLES


