बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक मरीज की पित्त की थैली की ऑपरेशन के दौरान पेट में क्लिप रह गई। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद जब युवक को दिक्कत हुई तो वह दोबारा से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। मरीज को परिजनों ने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। परिजन व ग्रामीण सोमवार को सीएमएस कार्यालय पहुंचे जहां मामले की शिकायत की गई। इस दौरान मरीज के परिजनों व चिकित्सकों के बीच नोकझोंक भी हुई।
आपको बता दें कि सूजापुर धमेड़ा के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मरीज 30 वर्षीय राजेश की पित्त की थैली में पथरी होने के कारण दर्द रहता था। मरीज राजेश का 7 जुलाई 2026 को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने ब्लडिंग रोकने के लिए क्लिप लगाई थी। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक क्लिप निकालना भूल गए। ऑपरेशन के चार दिन बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया जब वह घर पहुंचा तो उसके बाद मरीज के पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद मरीज दोबारा से मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहाँ चिकित्सकों ने मरीज की हालत बिगड़ती देख उसे रेफर किया गया। इसके बाद परिजन मरीज को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल ले गए वहां पता चला कि पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान ब्लडिंग रोकने के लिए लगाई गई क्लिप अंदर ही रह गई। इसके बाद परिजन सोमवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा और एमएस डॉ. धीर सिंह समेत अन्य चिकित्सकों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई है और मरीज दिल्ली के अस्पताल में है। इसका खर्चा कहां से देंगे इसकी भरपाई कौन करेगा? वही सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.संजय मिश्रा ने बताया कि क्लिप लगाने के लिए ही आती है उसको निकाला नहीं जाता। मरीज की हालत क्यों बिगड़ी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पित्त के ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी क्लिप, मरीज की हालत नाजुक
RELATED ARTICLES


