बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। पूरी चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक के पास पहुंचता है और कुछ ही देर में उसे लेकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
घर के बाहर से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने किया बरामद
RELATED ARTICLES


