बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पास नाले में गिरी कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप के रेस्क्यू अभियान के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ अभियान जारी रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही नगर पालिका के जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही जांच में सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रा की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बुलंदशहर: नाले में गिरी छात्रा के मामले में बड़ा एक्शन, स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


