बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार की तड़के करीब 3 बजे एक ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत ही गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक गुलावठी से सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सिकंदराबाद कि ओर से आ रही थी। जहां दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
ट्रक व ट्राली की भिड़ंत में एक की मौत
RELATED ARTICLES


