Thursday, July 30, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: समरसेबल में करंट उतरने से मासूम की मौत

बुलंदशहर: समरसेबल में करंट उतरने से मासूम की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना में बुधवार को जैसे ही सबमर्सिबल चालू किया तो उसमें करंट उतर आया जिससे 11 साल के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार निवासी गांव ओलिना ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटे कुणाल ने जैसे ही दोपहर को पानी भरने के लिए समरसेबल चालू किया तो उसमें करंट उतर आया। अचानक तेज करंट आने से कुणाल उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिजन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुणाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है बताया गया है कि कुणाल चार बहनों का एक भाई था जो घर में सबसे छोटा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments