बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव करीरा में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ती देख व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव करीरा रहने वाले 40 वर्षीय ऋषि राज का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति ऋषि राज ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी शिकारपुर ले गए जहां से हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में पति ने जहर खाया था। व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने खाया जहर
RELATED ARTICLES


